सांवरे देख मेरी हालत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये भूखा खुद क्या खाएगा,

ये भूखा खुद क्या खाएगा,

किसी को क्या खिलाएगा,

सांवरे देख मेरी हालत,

तुझे भी रोना आएगा॥

मेरी तो किस्मत में कुछ भी,

लिखा ना लिखने वाले ने,

ये रोने वाला दुनिया में,

ये रोने वाला दुनिया में,

किसी को क्या हंसाएगा,

सांवरे देख मेरी हालत,

तुझे भी रोना आएगा॥

तमाशा बन गया मेरा,

की बाबा दुनिया मे आके,

भरा है दिल मे जिसके गम,

भरा है दिल मे जिसके गम,

वो कैसे मुस्कुराएगा,

सांवरे देख मेरी हालत,

तुझे भी रोना आएगा॥

तू मालिक है उजालों का,

सहारा गम के मारो का,

मुझे एक रोशनी दे दो,

मुझे एक रोशनी दे दो,

ये दीपक जग मगायेगा,

सांवरे देख मेरी हालत,

तुझे भी रोना आएगा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।