राम नाम है सबसे ऊँचा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम है सबसे ऊँचा,

तेरे सिवाय नहीं पाया धन दूजा,

राम नाम है सबसे ऊँचा………

तेरी कृपा जो बरसे हमपे,

कष्ट दूर हो जाए पल भर में,

हमने अपने मन मंदिर को,

तेरे ही नाम से हरपाल सींचा,

राम नाम है सबसे ऊँचा……….

कोई बोले है तुझको है विष्णु,

किसी ने तुझको माना है कृष्णा,

तू है सब के मन की तृष्णा,

हरपाल तुझको ही हमने पूजा,

राम नाम है सबसे ऊँचा……….

हर प्राणी में तू है बस्ता,

तेरी कृपा से काम है बनता,

सबके कर्मो का फल तू रचता,

तेरी दृष्टि से कोई भी ना बचता,

राम नाम है सबसे ऊँचा……….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।