जन्मदिन जो बाईसा आया तुम्हारा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जन्मदिन जो बाईसा आया तुम्हारा,

हर्षित है बाबोसा परिवार ये सारा,

रंग आज फिजा में निखरा है न्यारा,

ये शुभ दिन आया सौभाग्य हमारा,

जन्मदिन शुभ जन्मदिन......

ममता की मूरत, करुणा की है सागर,

दिव्य स्वरूपा है ये प्रेम की गागर,

जिनके घट में विराजे श्री बाबोसा प्यारा,

हर्षित है बाबोसा परिवार ये सारा......

हम भक्तो पर बाईसा कृपा बरसाती,

हर दुख संकट से ये हमको बचाती,

कैसे भूले हम ये एहसान तुम्हारा,

हर्षित है बाबोसा परिवार ये सारा.....

श्री मंजू बाईसा जिओ हजारों साल,

कहे प्रकाश ये जन्मदिवस हो बेमिसाल,

बधाईय्या दिलबर दे रहा जग सारा,

हर्षित है बाबोसा परिवार ये सारा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।