सुनले मेरे राम तेरा नाम चाहिए

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सुनले मेरे राम तेरा नाम चाहिए, तेरा नाम चाहिए,

चरणों में तेरे जगह चाहिए,

बीते जिंदगानी तेरे चरणों में राम, तेरे कदमो में राम,

हमको तो तेरा दर्श चाहिए, सुनले मेरे राम.....

दे दो दर्श राम मेरे प्रभु, मेरे प्रभु,

अब जन्मों के प्यासे हैं नैना प्रभु, नैना प्रभु,

भक्तों को तारा तुमने करके दया,

हमको तो तेरा दर्श चाहिए, सुनले मेरे राम.....

प्रभु चरणों की रज से अहिल्या तरी, अहिल्या तरी,

प्रभु झूठे बेर खाए माँ शबरी तरी, माँ शबरी तरी,

केवट को तारा तुमने करके दया,

हमको तो तेरा दर्श चाहिए, सुनले मेरे राम.....

प्रभु की राम की महिमा जो गावे सुने, जो गावे सुने,

श्री राम कृपा से भव सिंधु तरे, भव सिंधु तरे,

पवन को भी तारो राम करके दया,

हमको तो तेरा दर्श चाहिए, सुनले मेरे राम.....

स्वर व् गीत : लाडला पवन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।