हम खाटूवाले हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम कृपा से हम प्रेमी बड़े दिलवाले हैं,

हम खाटूवाले हैं सुनो जी हम खाटूवाले हैं....

श्याम पहचान हमारी ये ही तो शान हमारी,

हमें तो श्याम दीवाना कहती है दुनिया सारी,

अरे घर घर अपने श्याम की ज्योत जलाने वाले हैं,

हम खाटूवाले हैं सुनो जी हम खाटूवाले हैं.....

श्याम का तोरण द्वार जीवन में लाये बहार,

देख के मंदिर प्यारा जुड़ जाते श्याम से तार,

अरे श्याम ध्वजा को घर घर में लहराने वाले हैं,

हम खाटूवाले हैं सुनो जी हम खाटूवाले हैं....

श्याम है सेठ हमारा बाबा तो ग्रेट हमारा,

जो आ जाता हैं शरण में पल में देता है सहारा,

हम हैं लाडले बाबा के तो ठाठ निराले हैं,

हम खाटूवाले हैं सुनो जी हम खाटूवाले हैं....

श्याम से मान हमारा श्याम का प्रेमी प्यारा,

किशोरी दास श्याम ने भक्तों पे सब कुछ वारा,

श्याम नाम से खुल जाते किस्मत के ताले हैं,

हम खाटूवाले हैं सुनो जी हम खाटूवाले हैं.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।