श्याम देने वाले हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( दुनियाँ से क्या लेना हमको,

जब श्याम देने वाला है ll

भर देता वो झोली ख़ाली,

इसकी लीला का ख़ेल निराला हैं ll )

बोलिए बाँके बिहारी लाल की,,, जय

श्याम देने वाले हैं, हम लेने वाले हैं ll

आज ख़ाली, हाथ नहीं जाना ll,

जिसे चाहिए,,, जय हो, lll वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना ll

( जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना )

श्याम देने वाले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रोज़ रोज़ मांगने की, आदत ही छोड़ दो l

जिसे जितना चाहिए वो, आज मुँह से बोल दो l

^आज अच्छा मौका है, किसने तुम्हें रोका है ll

बिलकुल भी न, शर्माना ll,

जिसे चाहिए,,, जय हो, lll वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना ll

श्याम देने वाले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

लाखों भक्त लेने वाले, देने वाले एक हैं l

पल में बदल देते, किस्मत के लेख हैं l

^भक्त थोड़े ज्यादा है, लेने का इरादा है ll

सब मिल के, दर्शन पाना ll,

जिसे चाहिए,,, जय हो, lll वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना ll

श्याम देने वाले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

हाथ मे ना आए तो, झोली पसार लो l

अपने जीवन को, श्याम से वार दो l

^झोली भर जाए तो, काम बन जाएगा ll

इसे भक्तों की, भक्ति ने माना ll,

जिसे चाहिए,,, जय हो, lll वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना ll

श्याम देने वाले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

श्याम बस भूखे, हैं भावना के l

पूजा करें श्रद्धा से, दर पे उसके आ के l

^आया जो सवाली है, लौटा नहीं ख़ाली है ll

*तुम आस और, विश्वास से आना ll,

जिसे चाहिए,,, जय हो, lll वो राधे राधे गाना, रे गाना,

जिसे चाहिए, वो राधे राधे गाना ll

श्याम देने वाले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।