जब भी आवाज़ लगाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया छोड़ेगी हाथ मगर वो छोड़ तुझे ना जायेगा,

जब भी आवाज़ लगाएगा तेरा खाटूवाला आएगा॥

है साथ तेरे एहसास तो कर,

एक बार सही विश्वास तो कर,

तेरी आस पुपुराने आएगा,

सच्चे दिल से अरदास तो कर,

रिश्ते नाते सब टूटेंगे तो श्याम साथ निभाएगा,

जब भी आवाज़ लगाएगा तेरा खाटूवाला आएगा॥

क्यों है उदास क्या कारण है,

बाबा के पास निवारण है,

तू श्याम से मन की बतला ले,

एक श्याम ही तारण हारण है,

सूनी राहों को रोशन कर के श्याम उजाला लाएगा,

जब भी आवाज़ लगाएगा तेरा खाटूवाला आएगा॥

जो खोया है कब तेरा था,

जो पाया है वो तेरा है,

जितना भी दिया है बाबा ने,

उसमे ही रेन बसेरा है,

होंगे जैसे भी भाव तेरे वैसा ही सचिन तू पायेगा,

जब भी आवाज़ लगाएगा तेरा खाटूवाला आएगा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।