आया फागुन मेला हम खाटू जाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ज्योत जगाएंगे निशान उठाएंगे,

आया फागुन मेला हम खाटू जाएंगे॥

है किरपा बाबा की हर बार बुलाता है,

आवाज लगाते हैं लीले चढ़ आता है,

मेरी नईया के माँझी, बाबा बन जाएंगे,

आया फागुन मेला हम खाटू जाएंगे॥

बाबा से करे बाते खाटू में जा करके,

अरदास लगाएंगे बाबा जी के आगे,

वो सुनते हैं सबकी, हम उनको सुनाएंगे,

आया फागुन मेला हम खाटू जाएंगे॥

है भाव का भुखा श्याम, बस भजन करो दिल से,

फिर देख नजारा तू मेरे बाबा से मिल के,

“घोटू” भज श्याम सदा, बाबा मिल जाएंगे,

घोटू रख धीर जरा, सब काम बन जायेंगे,

आया फागुन मेला हम खाटू जाएंगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।