नीम करौली वाले बाबा हितकारी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन विविध भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

नीम करौली वाले बाबा हितकारी,

बड़े ही दयालू कल्याणकारी,

नीम करौली वाले बाबा हितकारी॥

कलयुग में आए बन रूप हनुमान का,

रखते ख्याल सदा भक्तों के मान का,

अपनी दया दृष्टि जिस पे भी डाले,

उसकी तो रातें होती उजियाली,

नीम करौली वाले बाबा हितकारी॥

जीवन तो सादा पर अद्भुत है माया,

जहाँ चाहा भक्तों ने वहीं उनको पाया,

दुख सुख सारे तेरे उसकी नजर में,

दूर करे वहीं चिंताएं सारी,

नीम करौली वाले बाबा हितकारी॥

गिरने ना देते बाबा खुद ही संभालते,

विपदाएँ भक्तों की पल में ही टालते,

कांटे कभी ग़म के चुभने ना देते,

खुशियों के फूलों से भरदे फुलवारी,

नीम करौली वाले बाबा हितकारी॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।