जन्मदिन मंजू बाईसा का आ गया

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - छोटे छोटे भाइयों के बड़े

जन्मदिन मंजू बाईसा का आ गया,

बाबोसा परिवार में आनंद छा गया,

जन्मदिन भक्तो के मन भा गया,

पावन प्रसंग आज द्वारे आ गया॥

फाल्गुन सुदी दूज का,

शुभ दिन आँगन आया है,

जन्मदिवस प्यारे बाईसा का,

मन सबका हर्षाया है,

खुशियों का शमा ये करीब आ गया,

बाबोसा परिवार में आनंद छा गया,

जन्मदिन भक्तो के मन भा गया,

पावन प्रसंग आज द्वारे आ गया॥

बाईसा ने जहाँ जन्म लिया,

वो राजस्थान में फतहपुर,

उस घन्य धरा को करो नमन,

जहाँ धर्म ध्यान है सुख भरपूर,

सबकी जुबा पे जिसका नाम आ गया,

बाबोसा परिवार में आनंद छा गया,

जन्मदिन भक्तो के मन भा गया,

पावन प्रसंग आज द्वारे आ गया॥

जन्मदिवस की बधाइय्या,

दिल से दे रहे सब मिलकर,

जिये हजारों साल बाईसा,

यही आरजू है "दिलबर"

नागेश के सुरों से ये गीत सज गया,

बाबोसा परिवार में आनंद छा गया,

जन्मदिन भक्तो के मन भा गया,

पावन प्रसंग आज द्वारे आ गया॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।