हनुमत तुझको पुकारे तेरा दास

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमत तुझको पुकारे तेरा दास रे, तेरा दास रे

ओ मेरे बाबा हनुमान रे .....हनुमत तुझको पुकारे......

हमको तो दे दे हनुमत, अब तो सहारे॥

झूठे इस जग में बाबा, हम सब से हारे॥

आ के दया का हाथ तू मेरे, सिर पे रख हनुमान रे

हनुमत तुझको पुकारे......

हम तो शरण में बजरंग, आये तुम्हारे॥

तू ही बता दे अब हम, किसको पुकारे॥

थाम ले अब तो हाथ तू मेरा, डूब कहीं न जाये रे

हनुमत तुझको पुकारे......

कहता "मनु" के तेरे, दर पे जो आता॥

भर के मुरादों वाली, झोली ले जाता॥

अंजनी प्यारे राम दुलारे, रखियो सबकी लाज रे

हनुमत तुझको पुकारे तेरा दास रे तेरा दास रे

ओ मेरे बाबा, हनुमान रे हनुमत तुझको पुकारे तेरा दास रे

ओ मेरे बाबा।।।

भजन रचना:-

मनोज कुमार ठठेरा "मनु"

झुंझुनू (राज.)

मो. 9828039423

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।