तेरा सेवक आया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुखों ने घेर लिया प्रेमी तेरा घबराया है,

दे दे मोरछड़ी का झाड़ा तेरा सेवक आया है....

तेरी मोरछड़ी से बाबा खुलता किस्मत का ताला,

और जिस पर फिर जाए उसका हर संकट टाला,

हर डूबी हुई नैया को तुमने पार लगाया है,

देदे मोरछड़ी का झाड़ा तेरा सेवक आया है.....

इस कलयुग में अब बाबा तेरे नाम का डंका बाजे रे,

अब तीनो लोक में बाबा नीले पे तू ही साजे रे,

तुम शीश के दानी बाबा लखदातार कहाया है,

देदे मोरछड़ी का झाड़ा तेरा सेवक आया है....

इस हारे हुए को बाबा तेरे नाम ने मुझको संभाला,

जिसने निशान उठाया उसका बना रखवाला,

अब इस राधे को राधे बाबा तुमने बनाया है,

देदे मोरछड़ी का झाड़ा तेरा सेवक आया है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।