दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( हो कलयुग के दातार मैं आया तेरी नगरी में,

मेरे बिगड़े काज सवार मैं आया तेरी नगरी में,

आए जग से जो परेशान तेरी नगरी में,

करो पूरण उसके हर काम खाटू की नगरी में। )

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में,

नज़राना दिल का लाया खाटू की नगरी में,

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में॥

इस जग से जो भी हारे आते हैं तेरे द्वारे,

झोली मैं खाली लाया, मैं भी मंगता आया, खाटू की नगरी में,

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

मैं तो खाटू वाले श्याम का दीवाना हो गया,

तेरे खाटू में आना जाना हो गया,

तेरे चरणों मे सर को झुकाना हो गया,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

दीवाना तेरा आया.......

तेरे जैसा दानी नही हैं कोई जगत में,

खाटू श्याम कहाया, खाटू श्याम कहाया, खाटू की नगरी में,

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

मैं तो खाटू वाले श्याम का दीवाना हो गया,

तेरे खाटू में आना जाना हो गया,

तेरे चरणों मे सर को झुकाना हो गया,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

दीवाना तेरा आया......

तेरे दर पे बराबर कोई बड़ा ना छोटा,

दिया प्रेम का जलाया, तूने सबको अपनाया, खाटू की नगरी में,

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

मैं तो खाटू वाले श्याम का दीवाना हो गया,

तेरे खाटू में आना जाना हो गया,

तेरे चरणों मे सर को झुकाना हो गया,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

दीवाना तेरा आया........

"लाडले" को जग में पवन की भांति चलाया,

तू ही तू नजर आया, बाबा तू नजर आया, खाटू की नगरी में,

दीवाना तेरा आया खाटू की नगरी में,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

मैं तो खाटू वाले श्याम का दीवाना हो गया,

तेरे खाटू में आना जाना हो गया,

तेरे चरणों मे सर को झुकाना हो गया,

मैं दीवाना हो गया रे मैं दीवाना हो गया,

दीवाना तेरा आया........

स्वर व् गीत : लाडला पवन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।