जो श्याम के दीवाने हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई दौलत से प्यार करते हैं कोई शोहरत से प्यार करते हैं,

जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पे नाज़ वो करते हैं॥

किसने तेरा बनाया किसने बिगाड़ डाला,

डरता है क्यों जो संग में तेरे किस्मत बनाने वाला,

कोई अपनों से प्यार करते हैं कोई सपनो से प्यार करते हैं,

जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पे नाज़ वो करते हैं॥

किस से लिया दिया है उसकी फिकर ना करना,

क्या क्या दिया कन्हैया ने इसका ज़िकर ही करना,

कोई सूरत से प्यार करते हैं कोई सीरत से प्यार करते हैं,

जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पे नाज़ वो करते हैं॥

मीतों के मीट हैं वो इनसे बड़ी ना यारी,

नैया कभी डूबे ना जब खेवनहार बिहारी,

डूबे है उसकी नैया जो खुद पे विश्वास करते हैं,

जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पे नाज़ वो करते हैं॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।