जय श्री श्याम बोल आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम बोल आएगा, आएगा बाबा आएगा,

तू बनजा उसका बांवरा, अंग संग रहे तेरे साँवरा,

जय श्री श्याम बोलो आएगा.....

जग में हारे का वही सहारा हैं,

जिसने दिल से उसे पुकारा हैं,

ये जान ले पहचान ले मेरे श्याम को तू मान ले,

लीले चढ़कर वो आएगा हारे का साथ निभाएगा,

जय श्री श्याम बोल आएगा.....

मत हो जाना तुम उदास मजबूर,

नही हैं खाटू वाला तुमसे दूर,

ये जान ले पहचान ले मेरे श्याम को तू मान ले,

वो मोर छड़ी को घुमाएगा सब कष्ट तेरे ले जाएगा,

जय श्री श्याम बोल आएगा......

"लाडले पवन" की एक ही बात हैं,

श्याम बिना ना तेरी औकात हैं,

ये जान ले पहचान ले मेरे श्याम को तू मान ले,

खाटू से चलकर आएगा तुझे अपने सीने लगाएगा,

जय श्री श्याम बोल आएगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।