बेड़ा पार करो सर पे हाथ धरो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ गया दर तेरे हार कर सांवरे,

बेड़ा पार करो बेड़ा पार करो,

इंतज़ार बहुत है किया सांवरे,

सर पे हाथ धरो, सर पे हाथ धरो...

हारे के तुम सहारे हो श्याम धणी,

थोड़ी सी जो कृपा मुझ पे होगी तेरी,

तर ही जाऊँगा मैं भव से ओ सांवरे,

हाथ तुम थाम लो, सर पे हाथ धरो,

आ गया दर तेरे हार कर सांवरे,

बेड़ा पार करो बेड़ा पार करो....

मतलबी है ये दुनिया फरेबी हर कोई,

जब मुसीबत पड़े फेरे मुंह हर कोई,

मेरे जीवन में भी हो उजाला प्रभु,

साथ तुम जो रहो सर पे हाथ धरो,

आ गया दर तेरे हार कर सांवरे,

बेड़ा पार करो बेड़ा पार करो....

प्रेमी को आस तेरी भरोसा तेरा,

बस तेरे ही दर पे है कब से पड़ा,

है ये अर्ज़ी मेरी तुमसे ओ सांवरे,

मेरी लाज रखो सर पे हाथ धरो,

आ गया दर तेरे हार कर सांवरे,

बेड़ा पार करो बेड़ा पार करो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।