खाटू में बैठा जो वो श्याम हमारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में बैठा जो,

वो श्याम हमारा है,

निर्बल का साथी है,

हारे का सहारा है॥

इस बाग का माली ये,

और फूल है हम सारे,

खाटू से हम सब पर,

रखता है नजर प्यारे,

आता हर पल झट से,

आता हर पल झट से,

जब जिसने पुकारा है,

खाटू मे बैठा जो,

वो श्याम हमारा है॥

फरियादी आते है,

फरियाद सुनाते है,

गुमनाम जो थे अब वो,

प्रेमी कहलाते है,

आनंद में रहते वो,

आनंद में रहते वो,

देखे जग सारा है,

खाटू मे बैठा जो,

वो श्याम हमारा है॥

एक बार जो खाटू की,

गलियों में जा डोले,

फिर भूल के सब कुछ वो,

बस श्याम नाम बोले,

शिवम कहे श्याम धणी,

शिवम कहे श्याम धणी,

हमें जान से प्यारा है,

खाटू मे बैठा जो,

वो श्याम हमारा है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।