मैं तो हुआ दीवाना देखो खाटू वाले का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मै तो हुआ दीवाना, देखो खाटू वाले का,

मस्ती में पागल हो गया खाटू वाले का,

अजब नशा है, रंग चढ़ा है, खाटू वाले का, लीले वाले का,

मै तो हुआ दीवाना....

छलिए जादूगर ने, ऐसा तीर चलाया,

प्रेम का जाल बिछा के, मुझको अपना बनाया,

नजर मिलाया खुद को बनाया,

खाटू वाले का..

मै तो हुआ दीवाना....

जबसे लगन लगी है, खुद की खबर नहीं हैं,

इन आंखों को दूजा, कोई आता नज़र नहीं है,

लगे ये नजारा बड़ा प्यारा प्यारा,

खाटू वाले का..

मै तो हुआ दीवाना....

कोई कहता पागल, कोई कहता श्याम दीवाना,

कुंदन का दिल तेरा, बन गया श्याम ठिकाना,

शुकर मनाऊ गुणगान गाऊ,

खाटू वाले का..

मै तो हुआ दीवाना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।