मेरे श्याम धणी का जयकारा बिगड़े काम बनाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम धणी का जयकारा,

बिगड़े काम बनाएगा,

जो जय श्री श्याम बोलेगा,

वो मौज उड़ाएगा....

श्याम नाम की महिमा भारी,

जल्दी समझ ना आएगी,

जल्दी समझ ना आएगी,

इसके नाम की शक्ति तेरा,

बेड़ा पार लगाएगी,

बेड़ा पार लगाएगी,

पार होगी उसकी नैय्या,

श्याम नाम जो ध्यायेगा,

जो जय श्री श्याम बोलेगा,

वो मौज उड़ाएगा.....

इस जयकारे ने कितनो की,

बिगड़ी बनाई है,

बिगड़ी बनाई है,

कैसी भी हो विपदा सामने,

वो ना टिक पाई है,

वो ना टिक पाई है,

ये जयकारा जीवन में,

आराम दिलाएगा,

जो जय श्री श्याम बोलेगा,

वो मौज उड़ाएगा.....

रूबी रिधम की जीवा पे प्रभु,

बस नाम तुम्हारा हो,

बस नाम तुम्हारा हो,

जब भी पुकारू तुमको,

मिले मुझे सहारा हो,

मिले मुझे सहारा हो,

जैसे लाखो पापी तर गए,

वैसे तू तर जाएगा,

जो जय श्री श्याम बोलेगा,

वो मौज उड़ाएगा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।