सीता हरण हुआ था नकली

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बहन एक बात बताएं भली,

सीता हरण हुआ था नकली॥

दशरथ ने बन को पटाए, सिया राम लखन बन आए,

बन में बिकता बहुत सही, सीता हरण हुआ था नकली,

सीता हरण हुआ था नकली, सीता हरण हुआ था नकली,

बहन एक बात बताएं भली....

वावें तीन जने थे नकली, बावें एक जना था असली,

के घटना पंचवटी पर घटी, सीता हरण हुआ था नकली,

सीता हरण हुआ था नकली, सीता हरण हुआ था नकली,

बहन एक बात बताएं भली....

सीता रावण थे नकली, मामा मारीच भी नकली,

बावें रामचंद्र असली सीता हरण हुआ था नकली,

सीता हरण हुआ था नकली, सीता हरण हुआ था नकली,

बहन एक बात बताएं भली....

जो सीता असली होती रावण की बजती ढफली,

अरे ना लंकापुरी जाती रावण को वही भस्म कर देती,

सीता हरण हुआ था नकली, सीता हरण हुआ था नकली,

बहन एक बात बताएं भली....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।