साईं तेरी याद महा सुखदायी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं तेरी याद महा सुखदायी ।

एक तुही रखवाला जग में,

तू ही सदा सहाई ॥

तुझ को भूला जग दुखिआरा,

सुमिरन बिन मन में अंधिआरा ।

तुने कृपा बरसाई ॥

मन ही है यह तेरा द्वारा,

बैठ यही से तुझ को पुकारा ।

प्रेम की ज्योति जगाई ॥

साँची प्रीत तुम्हारी दाता,

इस जग का सब झूठा नाता ।

हूँ चरनन शरनाई ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।