फागण आयो लायो खुशियां हज़ार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रंग रंगीलो फागण आयो लायो खुशियां हज़ार,

मची धूम खाटू नगरी में और भागता करे धमाल॥

फागण आया प्रेमियों चलो खाटू दरबार,

चलो खाटू दरबार लीले वाले के द्वार,

फागण आया प्रेमियों चलो खाटू दरबार॥

फागण में खाटू नगरी में रहता गज़ब नज़ारा,

जय श्री श्याम के नारो से है गूंजता खाटू सारा,

रंग रंगीला सज धज बैठा जग का पालनहार,

फागण आया प्रेमियों चलो खाटू दरबार॥

फागण में हर टाबरिया पर श्याम रंग चढ़ जाता,

हाथ में निशाँ उठा कर पैदल खाटू आता,

खुशियों से भर देता सबको करता मालामाल,

फागण आया प्रेमियों चलो खाटू दरबार॥

जो सबके जीवन को खुशियों के रंगो से सजाता,

उसको रंग चढाने का मौका किस्मत से आता,

लगता जैसे बुला रहे खुद ,

लगता सोनी बुला रहे खुद बाबा लखदातार,

फागण आया प्रेमियों चलो खाटू दरबार,

फागण आया प्रेमियों..................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।