चाहे राम कहो या श्याम कहो आराम मिलेगा दोनों में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चाहे राम कहो या श्याम कहो।

आराम मिलेगा दोनों में।।

चाहे राम कहो या श्याम कहो।

आराम मिलेगा दोनों में।।

श्री राम से मर्यादा सीखो ,

श्री कृष्ण से करम का पाठ पढ़ो।।

हृदय में करो धारण इनको।

विश्राम मिलेगा दोनोँ में।।

चाहे राम कहो या श्याम कहो।

आराम मिलेगा दोनों में।।

दोनों ने पाप हरा जग का,

दोनों ने धर्म की रक्षा की।

अवतार हैं दोनों विष्णु के,

रंग श्याम मिलेगा दोनों में।।

चाहे राम कहो या श्याम कहो।

आराम मिलेगा दोनों में।।

दोनों संताप हरै मन के ,

दोनों ही। ताप मिटाते हैं

दोनों के जन्म का एक मतलब।

एक काम मिलेगा दोनों में।।

चाहे राम कहो या श्याम कहो।

आराम मिलेगा दोनों में।।

गायक/गीतकार-राजेन्द्र प्रसाद सोनी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।