मेरी बाबा से अर्ज़ी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक बात मुझे ये कहनी है मैंने बाबा से कह दी है,

एक कीर्तन मेरे घर पर हो मेरी बाबा से अर्ज़ी है॥

जिस दिन कीर्तन होगा श्याम हर गली से भक्तां आएंगे,

हर गली महकेगी फूलों से इस घर को खाटू बनाएंगे,

फूलों के वर्षा कर देंगे और इत्र खूब बरसायेंगे,

एक बात मुझे ये कहनी है मैंने बाबा से कह दी है.....

जिस दिन कीर्तन होगा श्याम श्रृंगार तेरा करवाएंगे,

बड़े भाव से तुझको रिझाएंगे और तेरी आरती जाएंगे,

तुम माल खज़ाना भर देना झोली हम फैलाएंगे,

एक बात मुझे ये कहनी है मैंने बाबा से कह दी है.....

नेरे श्याम ज़रा इनको देखो तेरे प्रेमी अर्ज़ी लगाते हैं,

हर घर में एक दिन कीर्तन हो अर्ज़ी ये गिरीश लगाते हैं,

एक बात मुझे ये केहनी है मेरी बाबा से अर्ज़ी है,

एक कीर्तन मेरे घर पर हो बाकि बाबा की मर्ज़ी है,

बाकी फिर तेरी मर्ज़ी है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।