मेरा खाटू वाला ऐसा लखदातार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा खाटू वाला ऐसा लखदातार है,

जिनके चरणों में झुकता है ये संसार है,

मेरे श्याम ने मुझपर,

किया बड़ा उपकार है,

मेरा प्यार है वो दिलदार है,

मेरा खाटु वाला ऐसा लखदातार है.....

हारे के सहारे तुमने,

हर हारे को है जिताया,

कभी मुश्किल घड़ी भी आई,

तूने अपना फर्ज निभाया,

तेरे दर पे नहीं है होती,

किसी की हार है,

मेरा प्यार है वो दिलदार है,

मेरा खाटु वाला ऐसा लखदातार है....

किया ऐसा करिश्मा बाबा,

जिसको भक्तों ने माना,

दी ऐसी प्रीत जहाँ को,

सारे जग ने जिसको जाना,

श्याम श्याम ही करता है,

ये संसार है,

मेरा प्यार है वो दिलदार है,

मेरा खाटु वाला ऐसा लखदातार है.....

जो द्वारे तेरे आता,

वो तेरा ही हो जाता,

जो खाली झोली लाता,

वो झोली भर ले जाता,

कृपा से तेरी ‘मधु’ का खुश,

परिवार है,

मेरा प्यार है वो दिलदार है,

मेरा खाटु वाला ऐसा लखदातार है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।