खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे राम हे राम...

खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा,

जिंदगी दो दिन का मेला साथ क्या ले जाएगा,

खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा ॥

काली काली बदरी में राम ही सहारा है,

सब बाट लेगे यहाँ जो भी तुम्हारा है,

भज ले प्रभु का नाम यही काम आएगा,

खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा ॥

बचपन जाए खेल में अब आई है जवानी,

सारी खुशिया लेकर आई जवानी की कहानी,

देख बुढ़ापे की लाठी बहुत पछतायेगा,

खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।