खाटू के राजा का होगा ये धाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू के राजा का, होगा ये धाम,

अर्जुंडा में, मेरे आएँगे श्याम।

बिगड़ी को बनाने आए, खाटू वाले श्याम,

कष्टों को मिटाने आए, मेरे बाबा श्याम॥

( आँखों में नींदे ना दिल में करार )

खाटू के राजा का, होगा ये धाम,

अर्जुंडा में, मेरे आएँगे श्याम,

मेरे खाटू वाले का, होगा ये धाम,

अर्जुंडा में मेरे, आएँगे श्याम॥

करने तेरी सेवा बाबा, हम है तैयार,

कर ना तू अब देरी, आजा मेरे यार,

सपना देखा हम सभी ने तो,

पूरा करना है अब तेरा काम,

खाटू के राजा का…...

जब तुम आओगे, श्याम मुरारी,

चारों तरफ़ होगी यहाँ, होली दिवाली,

रंग और गुलाल फूलों की बौछार,

करना है बाबा तेरे संग में धमाल,

खाटू के राजा का…

श्याम के मंदिर में हम, श्याम दीवाने,

झूमें -नाचे -गायें हम, श्याम तराने,

आएगी लगन, होगा मिलन,

अर्ज़ी हित्तु की सुन लेना ओ श्याम

खाटू के राजा का…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।