तू मन से बुला के देख मैया आएगी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तू मन से बुला के देख मैया आएगी,

तू लगन लगा के देख,मैया आएगी,

तू लगन लगा के देख मैया आएगी……

मंदिर मंदिर भटक रहा मन ढूंढ रहा तू है किसको,

जिसके हृदय में भाव है सच्चा ढूंढ रही है माँ उसको,

जरा भाव जगा के देख मैया आएगी,

तू लगन लगा के देख मैया आएगी………..

आडम्बर को त्याग के माँ के चरणों को तू थाम ले,

जय मैया की जय मैया की कहकर माँ का नाम ले,

तू शरण में आके देख मैया आएगी,

तू लगन लगा के देख मैया आएगी………..

सौरव मधुकर भले बुरे कर्मो को पहचानती है ,

भाव है किसके मन में कैसे ये सब कुछ मां ही जानती है,

इसे अपना बना के देख मैया आएगी,

तू लगन लगा के देख मैया आएगी………..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।