ओ श्याम बाबा मेरी बिगड़ी बना दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ श्याम बाबा मेरी बिगड़ी बना दे,

ओ श्याम बाबा....

हर सवाल का जवाब मिल जाता हैं यहाँ से,

सूने आँगन में भी फूल खिल जाता हैं यहाँ से

जो भी आता है यहाँ अपना दामन फैलाये,

अरे संभाले ना सम्भले इतना लेके जाता हैं यहाँ से ।

सच्चा तेरा धाम बाबा सच्ची तेरी भक्ति,

भक्तों की बिगड़ी तेरे दर पे बनती,

ओ श्याम बाबा............

बड़े बड़े संकट टल जाते हैं जब साथ हो श्याम हमारा,

हर विपदा पर भारी पड़ता मेरे श्याम का जैकारा,

बोलो खाटू नरेश की जय.....।

दुखियारे बाबा तेरे दर पे ही आते,

तेरे दर पे आके अपनी फ़रियाद सुनाते,

फ़रियाद सुनाते बाबा दुखड़े सुनाते,

ओ श्याम बाबा..........

नाव पड़ी मझधार में सुन मेरे करतार,

आकर पार लगा दो हो घोड़े असवार ।

लीले पे सवार बाबा तीन बाण धारी,

कृपा की नज़र बाबा रखना तुम्हारी,

रखना तुम्हारी नज़र बाबा रखना तुम्हारी,

ओ श्याम बाबा...........

खाली झोली भर दो मेरे मदन मुरारी,

सबसे बड़े दानी हो बाबा सबका दामन भरते,

जॉब आज हमारी बारी आई कंजूसी क्यों करते ।

खाली झोली भर दो मेरे मदन मुरारी,

श्याम मंडल मांगता है शरण तुम्हारी,

शरण तुम्हारी बाबा शरण तुम्हारी,

शरण तुम्हारी बाबा शरण तुम्हारी,

ओ श्याम बाबा............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।