खाटू जी में बाबा जी को देखकर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जी में बाबा जी को देखकर,

देखकर ही देखते रह जाते हैं,

झोली सबकी भरते मेरे बाबा जी,

सबके संकट पल भर में हर जाते हैं,

खाटू जी में बाबा जी को.....

कभी जो ख्वाब देखा तो मिले बाबाजी मुझको तो,

मुझे दर्शन की ख्वाहिश थी मिले दर्शन भी मुझको तो,

हर तरफ खुशियां ही खुशियां हैं श्याम बाबा के दर पे आने से,

खाटू जी में बाबा जी को.....

मेरे हालात ऐसे हैं की हर पल श्याम है दिखता,

तड़पता है ये दिल मेरा मुझे जब श्याम नहीं मिलता,

श्याम की कृपा से दुनिया में श्याम का गुणगान गाते रहते हैं,

खाटू जी में बाबा जी को.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।