दिल से दो आवाज़ ये दौड़ा आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल से दो आवाज़ ये दौड़ा आएगा,

बिगड़े बनेंगे काज ये श्याम बनाएगा,

रखेगा सर पे हाथ तेरा बन जायेगा,

दिल से दो आवाज़....

हारे का है साथी बाबा करुणा का भण्डार है,

भक्तों के जीवन का अब तो एक ये ही आधार है,

उसका मीट बने जो प्रीत बढ़ाएगा,

दिल से दो आवाज़.....

लाखों मिला हो धोखा जग में इनकी शरण में आये जो,

साड़ी उलझन सुलझा देता मनचाहा सुख पाए वो,

मगर वही पायेगा जो श्याम रिझायेगा,

दिल से दो आवाज़....

श्याम सखा है श्याम ही माझी जिसको ये विश्वास है,

चोखानी ऐसे प्रेमी के बाबा हर पल पास है,

बन जा तू भी प्रेमी ये प्रेम निहायेगा,

दिल से दो आवाज़.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।