मेरे माझी बन बाबा पतवार चला जाओ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मझधार फ़सी नैया इसे पार लगा जाओ,

मेरे माझी बन बाबा पतवार चला जाओ॥

विश्वास मुझे तेरा तेरा ही सहारा है,

तू पार लगायेगा तू श्याम हमारा है....-2

हम भटके हुए राही हमें रस्ता दिखलाओ,

मेरे माझी बन बाबा....

मेरी गल्ती को बाबा दिल से बिसरा देना,

मुझे सेवा भक्ति का मुझे ज्ञान सीखा देना....-2

मेरे हदय में बाबा श्याम ज्ञान ज्योति जला जाओ,

मेरे माझी बन बाबा.....

जब संकट आया तो अपनों को पहचाना,

अपने सब दूर हुए तुमने आकर थामा...-2

मेरा हाथ पकडकर श्याम उस पार भी ले जाओ,

मेरे माझी बन बाबा...

एक आरजू है मेरी मेरे घर में बस जाओ,

बन जाये घर मन्दिर ऐसी किरपा बरसाओ...-2

हर जन्म बनु तेरा तुम मेरे बन जाओ,

मेरे माझी बन बाबा...

मेरे घर में जो भी है तेरी किरपा है मेरे श्याम,

तेरे बिन मै कुछ भी नहीं तुमसे है मेरी पहचान...-2

मेरे मालिक बन घर के क्या हुकुम है बतलाओ,

मेरे माझी बन बाबा...

नयनों की पुतली में तस्वीर बसे तेरी,

मै नयना खोलू तो मै देखूँ छवि तेरी....-2

तेरे गाये भजन संजय युही भजनों में मिल जाओ,

मेरे माझी बन बाबा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।