तेरे दर पे आ गए हैं श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पे आ गये हैं, हे श्याम अब सम्हालो,

कर जोड़ प्रार्थना है, चरणों से अब लगालो ॥

तुमसे बड़ा दयालु, जग में ना कोई दूजा....-2

तुमसे मिला ये जीवन, करते हैं तेरी पूजा,

सौंपी है तुमको नैया,पतवार अब उठालो ॥

तेरे दर पे आ गये हैं....

चर्चे तेरी दया के, हमने सुने हैं दाता....-2

तेरे सिवा दयालु, कुछ भी हमें ना भाता,

रहमत को अपनी बाबा,हम पर जरा लुटालो॥

तेरे दर पे आ गये हैं....

चौखट पे तेरी हमने,रखदी है अपनी अर्जी....-2

मानो ना मानो बाबा, आगे तुम्हारी मर्जी,

विश्वास है ये 'शिव' का,हमसे भी अब निभालो॥

तेरे दर पे आ गये हैं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।