भक्तों ने तुमको पुकारा भोले आ जाना

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों ने तुमको पुकारा भोले आ जाना,

दर्श दिखा जाना भोले आ जाना,

शिव जी आ जाना भोले आ जाना...

तुम लाखों के दुःख टाले,

तुम हो दुनिया के रखवाले,

हे गंगाधर हे डमरूधर,

तुमको भक्तों ने पुकारा भोले आ जाना.....

मेरी नाव भवर में डोले,

आ कर पार करो मेरे भोले,

हर हर भोले बम बम भोले,

तुमको भक्तों ने पुकारा भोले आ जाना.....

शम्भू दूर करो दुःख मेरा,

तुम बिन कोई नही है मेरा,

जन्मो के फेरे काटो शंकर मेरे,

तुमको भक्तों ने पुकारा भोले आ जाना.....

मेरी भूल सभी भुला कर,

मुझ पर दया करो प्रभु आकर,

वरदानी हो ओघडदानी हो,

तुमको भक्तों ने पुकारा भोले आ जाना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।