बम बम बोल रहा है काशी

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हां शंकर आए है संग मा गौरी को लाए है,

बम बम बोल रहा है काशी भोले शंकर आए है....

शिव हिमगिरी के द्वारे आए गौरी का गौना करवाए,

दोनों काशी नगरी आए गंगा लाए शीश पे धर के,

बम बम बोल रहा है काशी भोले शंकर आये है.....

काशी नगरी मुझको भाए गौर को भोले समझाए,

दूजा घर ये अपना बताएं हृदय रमाए शिव काशी में,

बम बम बोल रहा है काशी भोले शंकर आये है.....

शिव जी ये आदेश सुनाए भक्त कोई जो काशी आए,

ज्योतिर्लिंग का दर्शन पाए मुक्ति पाए वो पापो से,

बम बम बोल रहा है काशी भोले शंकर आये है.....

ज्योतिर्लिंग स्वरूप बनाया गौरा को संग में बिठलाया,

काशी बस गए शिव महामाया तिलक लगाए हम चंदन का,

बम बम बोल रहा है काशी भोले शंकर आये है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।