जाते ही खाटू मेरा काम हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का सहारा है तू,

भक्तों का रखवाला है तू,

जग में तेरा नाम ऊँचा खाटू के श्याम,

घर घर में मेरे श्याम तेरा नाम हो गया,

जाते ही खाटू बिगड़ा मेरा काम हो गया....

मतलब का है संसार कोई काम ना आये,

झूठे हैं रिश्ते सारे करते सब ही दिखावे,

साँचा है रिश्ता श्याम सबसे प्रेम ये करे,

जब बाबा तेरे साथ फिर तू काहे को डरे,

बस एक झलक देखा दिल ग़ुलाम हो गया,

जाते ही खाटू बिगड़ा मेरा काम हो गया.....

गिरते हुए को मेरे श्याम तुम उठाते हो,

हारे के सहारे यूँ ही नहीं कहते हो,

दीनो की लाज बाबा बचाता ही रहेगा,

आता है लीले चढ़के और आता ही रहेगा,

सेठों के सेठ हो ये चर्चा आम हो गया,

जाते ही खाटू बिगड़ा मेरा काम हो गया.....

जब सबने छोड़ा बाबा श्याम तू सहारा था,

बीटा समझ का पाला मैं किस्मत का मारा था,

चिंता मैं क्या करूँ ये बाबा साथ रहता है,

तुझसा नहीं संदीप ये हरा बार कहता है,

अब हेलो है छोडो जय श्री श्याम हो गया,

जाते ही खाटू बिगड़ा मेरा काम हो गया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।