श्याम मिलने मिलाने का वादा करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ गए हो अगर श्याम इस मोड़ पर,

हमसे मिलने मिलाने का वादा करो,

आ गए हो तो जाने की जिद ना करो,

जा रहे हो तो आने का वादा करो,

आ गए हो...

मोड़ दुनिया के चाहे वो कितने हंसी,

श्याम तेरे बिना चैन हमको नहीं,

याद मेरी ना दिल से भुलाना कभी,

आज सपने में आने का वादा करो,

आ गए हो...

आस दर्शन की लेकर मैं कब से खड़ी,

नैनो से लगी सावन की झड़ी,

सोच लेना कि सावन की रुत आ गई,

हमें झूला झुलाने का वादा करो,

आ गए हो....

मिलने की आस लेकर सोई थी मैं,

श्याम ख्यालों में तेरे ही खोई थी मैं,

दर्द बन के जो दिल में समाए मेरे,

अब निकलके ना जाने का वादा करो,

आ गए हो....

दर्द दिल की मेरे अब दवा ना कोई,

तेरे वादों को मैं याद करके रोई,

तेरी बंसी की धुन मे खोई इस तरह,

कसमें झूठी ना खाने का वादा करो,

आ गए हो अगर श्याम इस मोड़ पर,

हमसे मिलने मिलाने का वादा करो।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।