श्याम तेरे चरणों में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरे चरणों में, बाबा तेरे चरणों में,

अब मेरा ठिकाना है,

बन के तेरा नौकर ये जीवन बिताना है,

श्याम तेरे चरणों में अब मेरा ठिकाना है....

मैं दुनिया से क्या मांगू दुनिया ये क्या देगी,

खुदगर्ज़ है दुनिया इंकार कर देगी,

श्याम तेरे आगे ही बाबा तेरे आगे ही,

ये दामन फैलाना है,

श्याम तेरे चरणों में अब मेरा ठिकाना है.....

मेरा यहाँ कुछ भी नहीं जो कुछ है सब तेरा,

तूने ही संवारा है बाबा जीवन मेरा,

तुम्हे मेरे परिवार पर दया यूँ ही लुटाना है,

श्याम तेरे चरणों में अब मेरा ठिकाना है.....

तेरे सिवा मनमोहन कुछ नहीं भाता है,

जब तक ना देखूं तुम्हे कहीं चैन ना आता है,

कान्हा तेरी सूरत पे हुआ दिल ये दीवाना है,

श्याम तेरे चरणों में अब मेरा ठिकाना है.....

विनती सुनो बाबा आकर लगा लो गले,

अपना बना लो मुझे मिटा के सब शिकवे गीले,

मैं प्यासा हूँ दर्शन का तुम्हे दर्शन दिखाना है,

श्याम तेरे चरणों में अब मेरा ठिकाना है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।