आओ आओ बाला जी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आओ आओ बाला जी,

घर आओ बाला जी,

हम कबसे खड़े इंतज़ार में।

आओ आओ बाला जी.......

सोने चांदी का आसन बनवाया,

हीरा मोती है उसमे जड़वाया,

लाल वस्त्र से उसे सजाया,

फूल माला भी हमने मंगाया ,

आओ अंजनी के लाल, सालासर के सरकार ।

हम कबसे खड़े इंतज़ार में.......

हमने लाल लाल चोला बनवाया,

सीता राम हमने लिखवाया,

अपने हाथो से लड्डू बनाया,

तुलसा पत्ता भी रखवाया, आओ आओ सरकार ।

हम कबसे खड़े इंतज़ार में.........

हम भक्तो का मान बढ़ाना,

कलयुग से हमें बचाना,

पापो से दूर हटाना,

अपने दासो का कष्ट मिटाना,

हम सबको सुख पहुचाना, आओ आओ सरकार।

हम कबसे खड़े इंतज़ार में........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।