तूने आके थाम लिया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम भटक रहे मारे मारे दुःख दर्द मुसीबत के हारे,

जिस दिन से तेरा नाम लिया है तूने आके थाम लिया है....

इस जीवन की एक तमन्ना अगला जनम जो पाऊं,

उस जीवन में भी मैं तेरा सेवक बनकर आऊं,

तू बन के चले मेरी परछाई मैंने राह में जब ठोकर खाई,

जिस दिन से तेरा नाम लिया है तूने आके थाम लिया है....

मेरी नैया बीच भवर तूफ़ान खड़ा है आगे,

क्यों घबराऊँ मैं जब बैठा बाबा मेरे सागे,

है गर्दिश में मेरे तारे छाये राहों में अंधियारे,

जिस दिन से तेरा नाम लिया है तूने आके थाम लिया है.....

लाख मुसीबत आये सर पे तूने साथ ना छोड़ा,

अपनों ने मुख मोड़ा लेकिन तूने मुंह ना मोड़ा,

पुष्कर को जान से प्यारा है विशाल का तू ही सहारा है,

मैंने तेरा नाम लिया है तूने आके थाम लिया है,

जिस दिन से तेरा नाम लिया है तूने आके थाम लिया है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।