खाटू में जबसे आई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में जबसे आई मिट गए है दुःख सारे,

तुम हो हो आज से श्याम माता पिता हमारे,

खाटू में जबसे आई मिट गए है दुःख सारे...

सुनती थी श्याम तुमने हारों की ही जिताया,

संकट में प्रेमियों ने बाबा तुझे ही पाया,

तेरी दया से टलते जीवन के दुःख सारे,

खाटू में जबसे आई मिट गए है दुःख सारे...

तेरी दया से सांवरे जीवन में ना कमी है,

सूखा पड़ा था जीवन तुझसे हुई नमी है,

तेरी कृपा जो हो गई हो गए हैं वारे न्यारे,

खाटू में जबसे आई मिट गए है दुःख सारे....

यूँ ही चलाते रहना जीवन की मेरी नैया,

तुम ही हो मेरे राम अब तुम ही हो कन्हैया,

ना होना दूर रवि से बालक है हम तुम्हारे,

खाटू में जबसे आई मिट गए है दुःख सारे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।