मैं तो जपती हूँ कृष्ण का नाम

पारंपरिक
महादेव भजन कृष्ण भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो जपती हूँ हरी का नाम बिरज की गलियों में,

मन तो जपती हूँ कृष्ण का नाम बिरज की गलियों में....

श्याम का नाम बड़ा सुखदाई इसको जपती मीराबाई,,

हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे कृष्ण हरे कृष्णा,

मैं तो जपती हूँ प्रभु का नाम बिरज की गलियों में....

राम का नाम बड़ा सुखदाई इसको जपते हनुमत भाई,

श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम,

मैं तो जपती हूँ राम का नाम बिरज की गलियों में....

शिव का नाम बड़ा सुखदाई इसको जपती गौरा माई,

ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय,

मैं तो जपती हूँ शिव का नाम बिरज की गलियों में....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।