हर मंदिर में श्याम होना चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गली गली ऐलान होना चाहिए,

हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,

दुनिया में हारे का सहारा केवल बाबा श्याम है,

हारे हुए को जीत दिलाना बाबा की पहचान है,

दुनिया को ये ज्ञान होना चाहिए………

अगर श्याम से मिले ना होते रह जाते हैं मझधार में,

भूले भटके भी नहीं आती खुशी मेरे परिवार में,

दिल इसपे कुर्बान होना चाहिए……

जैसा मेरा काम हुआ भाई इस दुनिया का काम हो,

हो चाहे मंदिर किसी देव का उस श्याम हो,

इतना तो सम्मान होना चाहिए….

‘बनवारी’ गर मिलो किससे उसको जय श्री श्याम कहो,

हाथ जोड़ कर बार बार तुम जय हो खाटू धाम कहो,

इतना तो गुणगान होना चाहिए………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।