बोल हमारा क्या होगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छुप के तू कहाँ बैठा है कहाँ बैठा है तू छुप के,

नैना तेरे दर्श को प्यासे प्यासे नैना दर्शन के,

प्यासे नैना दर्शन के अब तो गुज़ारा ना होगा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा हमारा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा क्या होगा.....

रंग जाएंगे तेरे रंग में तेरे रंग में रंग जायेंगे,

अपनी सुध बुध बिसरा के तुझमे गम हो जायेंगे,

नैनो की पुतली में बाबा तेरा रूप हमने बसा लिया,

फिर भी हमसे क्या खता हुई जो तूने खुद को छुपा लिया,

इस दुनिया से हम हारे हम हारे इस दुनिया से,

हारे का तुझसे सहारा और भला कोई क्या होगा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा हमारा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा क्या होगा.....

जग के ताने सुन सुन के तेरी राहों में कदम बढ़ाये हैं,

आंसू आँखों में भर भर के चरणों में तेरे चढ़ाये हैं,

तेरे दर की चौखट का बाबा सजदा हमने सौ बार किया,

साड़ी दुनिया को भूल कर बस श्याम नाम गुणगान किया,

तुम्हे हमसे बढ़कर बाबा बाबा तुम्हे हमसे बढ़कर,

हमें तुमसे बढ़कर कोई जान से प्यारा ना होगा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा हमारा,

बोल हमारा हमारा बोल हमारा क्या होगा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।