आया हु थेरे दर पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया हु थेरे दर पे श्रद्धा के फूल लेकर....

सेवा में दास रख लो चरणों की धुल देकर....

इतने बड़े धनी का गर दास बन मैं जाऊं

किस चीज की कमी फिर जो चाहूँ मैं ओ पाऊं

नौकर मुझे बना लो थोड़ा उधार देकर

तुम साथ हो जो मेरे किस बात की कमी है

सेठों के सेठ के घर मुझे नौकरी मिली है

मुझे तुम बुलाते रहना अपनी पुकार देकर.

न छोड़ना दयालू मेरा हाथ इस डगर में

मुझे दिल से न भुलाना करूँ भूल कुछ अगर मैं

किस दर पे जाऊंगा फिर परिवार अपना लेकर

राजू को श्याम अपने चरणों में तू जगह दे

तेरा नाम गुनगुनाऊं बस काम ये बता दे

जीवन सवार लूँगा तेरा नाम श्याम लेकर

राजकुमार सिंह

लोनी वाले

मो 9458723219

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।