मैया री मैया एक खिलौना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे,

चाबी भर के छोड़ू तो वो एक ही रटन लगा दे,

वो बोले श्याम श्याम, राधे श्याम श्याम....

मैया री मैया एक खिलौना।

मोर मुकुट हो प्यारा प्यारा, मेरे मन बस जाए,

जो धुन मुरली की सुन ले वो मस्ती में खो जाए,

पग में पायल छम छम बाजे, सबको नाच नचा दे,

चाबी भर के छोड़ू तो वो एक ही रटन लगा दे,

वो बोले श्याम श्याम, राधे श्याम श्याम....

मैया री मैया एक खिलौना।

नैनों से हो अमृत वर्षा, मंद मंद मुस्काये,

ठुमक ठुमक जब चाल चले, मन मतवाला हो जाये,

एक बूंद उस अमृत रस की मैया मुझे पीला दे,

चाबी भर के छोड़ू तो वो एक ही रटन लगा दे,

वो बोले श्याम श्याम, राधे श्याम श्याम....

मैया री मैया एक खिलौना।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।