कदम कदम पर रक्षा करता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला,

कदम कदम पर रक्षा करता, घर घर करे उजाला, उजाला,

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला.....

मन मंदिर के वास करो तुम दूर करो अंधियारा,

पापों का मेरे नाश करो तुम, बन कर के रखवारा, रखवारा,

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला.....

जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर, उनकी बिपदा ताली,

सच्चे मन से जो भी पुकारे, प्रगटे दीनदयाला, दयाला,

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला.....

नेम नियम से जो कोई ध्यावे मन की मुरादे पावे,

बिछड़े साथी फिर से मिला कर, घर घर प्रेम बढाया, बढाया,

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला.....

भीम सेन के पौत्र लाडले अहीलवती के लाला,

पांडव कुल सरदार श्याम जी, जपूँ तिहारी माला, हो माला,

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।