अब सब शुभ होगा

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

ॐ गं गण गणपतये नमो नमः

ॐ गं गण गणपतये नमो नमः

मेरे अंगना,

मेरे अंगना पधारे गणेश,

मेरे अँगना पधारे गणेश,

अब सब शुभ होगा,

संग आये मैया गौरी और महेश,

संग आये मैया गौरी और महेश,

अब सब शुभ होगा,

मेरे अंगना पधारे गणेश,

मेरे अँगना पधारे गणेश,

अब सब शुभ होगा………

रिद्धि सिद्धि की आज बरसात होगी,

शुभ लाभ से भी आज मुलाकात होगी,

आज रिद्धि सिद्धि की आज बरसात होगी,

रिद्धि सिद्धि की आज बरसात होगी,

शुभ लाभ से भी आज मुलाकात होगी,

ये घड़ी दिन पल है विशेष,

अब सब शुभ होगा,

मेरे अंगना पधारे गणेश,

मेरे अँगना पधारे गणेश,

अब सब शुभ होगा………

ले लेंगे दुःख मेरे घर से विदाई,

गूँजेगी सुख की सदा शहनाई,

ले लेंगे दुःख मेरे घर से विदाई,

ले लेंगे दुःख मेरे घर से विदाई,

गूंजेगी सुख की सदा शहनाई,

विघ्न होगा न कोई कलेश,

अब सब शुभ होगा,

मेरे अंगना पधारे गणेश,

मेरे अँगना पधारे गणेश,

अब सब शुभ होगा………

अब सब मंगल मंगल होगा,

शुभ कर्मों का शुभ फल होगा,

अब सब मंगल मंगल होगा,

अब सब मंगल मंगल होगा,

शुभ कर्मों का शुभ फल होगा,

लाये गणराज खुद ये सन्देश,

अब सब शुभ होगा,

मेरे अंगना पधारे गणेश,

मेरे अँगना पधारे गणेश,

अब सब शुभ होगा……..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।