मेरा बाबा का दर्शन होने से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

काम चले ना चाँदी से, काम चले ना सोने से,

अब तो काम चले मेरा बाबा का दर्शन होने से॥

श्याम तेरे दर्शन का क्या पैसा लागे,

तेरे को देदुँगा जो भी तू माँगे,

काम चले ना हँसने से काम चले ना रोने से,

अब तो काम चले मेरा....

ईतना बता तुझे कैसे रिझाऊँ,

रस्ता बता उस रस्ते से आऊँ,

काम चले ना लेने से काम चले ना देने से,

अब तो काम चले मेरा....

कोई तो होगा तेरा ठिकाना,

"बनवारी" मुझकों पता बताना,

काम चले ना जीने से काम चले ना मरने से,

अब तो काम चले मेरा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।