श्याम से लौ लगाकर देख

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम से लौ लगाकर देख,

ये तेरे साथ चल देगा,

श्याम से लौ लगाके देख,

ये तेरे साथ चल देगा,

तेरी आँखों का हर आंसू,

सांवरा मोती कर देगा।।

जिसे ठुकराए जग वाले,

उसे मेरा श्याम अपनाता,

जिसे ठुकराए जग वाले,

उसे मेरा श्याम अपनाता,

बना मायत इसे अपना,

तुझे बाहों में भर लेगा,

तेरी आँखों का हर आंसू,

सांवरा मोती कर देगा।।

जो जाते खाटू उनसे पूछ,

वो जाने महिमा बाबा की,

जो जाते खाटू उनसे पूछ,

वो जाने महिमा बाबा की,

फिराकर मोरछड़ी पल में,

सितारें रोशन कर देगा,

तेरी आँखों का हर आंसू,

सांवरा मोती कर देगा।।

ये जग रूठे तो रूठ जाए,

श्याम ना रूठना हमसे,

ये जग रूठे तो रूठ जाए,

श्याम ना रूठना हमसे,

राज ये जीवन अब सारा

श्याम चरणों में गुजरेगा,

तेरी आँखों का हर आंसू,

सांवरा मोती कर देगा।।

श्याम से लौ लगाकर देख,

ये तेरे साथ चल देगा,

श्याम से लौ लगाके देख,

ये तेरे साथ चल देगा,

तेरी आँखों का हर आंसू,

सांवरा मोती कर देगा।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।